सम्बंधित जानकारी
- Palm Sunday 2022 : पाम संडे का महत्व और खास कार्य जानिए
- क्रिसमस 2021 : प्रभु यीशु के 5 बड़े चमत्कार
- The Story of Jesus : प्रभु यीशु के जन्म की पूरी कहानी
- क्रिसमस स्पेशल : यीशु की खास यादें, सांताक्लॉज की बातें, केक और प्रार्थना एक साथ एक जगह
- क्रिसमस पर क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस? कारण जानकर दंग रह जाएंगे
गुड फ्रायडे मनाने से पहले जान लीजिए प्रभु यीशु की दिव्यवाणी
Good Friday 2022
यीशु का संपूर्ण जीवन एक ईश्वरीय योजना को पूरा करने के लिए था। उन्हें सलीब पर चढ़ाया जाना कोई अपवाद नहीं है। यीशु को तो पहले से ही ज्ञात था कि ईश्वर की इच्छा क्या है? ये सब जानने के बाद भी वे अपने दुश्मनों से मिलने चले गए। दुश्मनों के सामने उनका आत्मसमर्पण भी परमपिता की इच्छा के अनुसार ही था।
गुड फ्रायडे (Good Friday) के दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। सूली पर चढ़ते वक्त प्रभु ने सात वाणियां कहीं थीं जो अमर हो गईं। ईसा मसीह ने हमें दूसरों को क्षमा करने का संदेश दिया। यहां पढ़ें...
ईसा मसीह की अमर वाणियां-Yeshu ki Amar Vani
* पहली वाणी- हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहे हैं।
* दूसरी वाणी- आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।
* तीसरी वाणी- हे नारी! देख यह तेरा पुत्र है।
* चौथी वाणी- हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया।
* पांचवी वाणी- मैं प्यासा हूं।
* छठी वाणी- पूरा हुआ।
* सातवीं वाणी- हे पिता! मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं।
