सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ के सुकमा में 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 11 पर था 39 लाख का इनाम
- ED लांघ रहा है सारी सीमाएं, Supreme Court ने तमिलनाडु शराब घोटाला मामले की जांच पर लगाई रोक
- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर
- छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 16 नक्सली ढेर
- छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला : पूर्व मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, 21 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई
ED raid at Bhupesh Baghel house : प्रर्वतन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमारी की। बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ईडी आ गई। बताया जा रहा है कि ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की।
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भिलाई शहर में चैतन्य बघेल के घर छापेमारी की है। घर की तलाशी ली जा रही है। यहां वे अपने पिता के साथ भूपेश बघेल के साथ रहते हैं।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, 'ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है। आज अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाया जाना था। भिलाई निवास में साहेब ने ED भेज दी है।'
ED आ गई.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.
(कार्यालय- भूपेश बघेल)
ईडी को शक है कि चैतन्य ने शराब शराब घोटाले की आपराधिक आय हासिल की है। 3200 करोड़ के इस घोटाले की वजह से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ। ईडी ने गुरुवार को इस मामले में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के यहां रेड की थी। अग्रवाल को भी भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta
