सम्बंधित जानकारी
- Chhath puja 2025: छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि
- Chhath Puja 2025: घर पर कैसे करें छठ पूजा की तैयारी, जानिए पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि
- Chhath puja nahay khay: छठ पूजा का नहाए खाए कब है, जानिए पहले दिन के रीति रिवाज
- Chhath Puja Shayari Images: छठ पूजा भोजपुरी शायरी बिहारी 2 line
- Chhath puja date 2025: छठ पूजा: सूर्य और छठी मैया की आराधना के 4 दिन
Chhath Puja 2025: वर्ष 2025 में छठ पूजा 27 या 28 अक्टूबर कब है?
Chhath puja kab hai 2025: उत्तर भारतीयों के लिए छठ पूजा का पर्व सबसे बड़ा माना जाता है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और सप्तमी तिथि को समाप्त होता है। इस दौरान सूर्यदेव और छठी मैया की विशेष पूजा और उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। इस बार छठ पूजा का पर्व 25 अक्टूबर 2025 को प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। 25 अक्टूबर को नयाय खाय, 26 को खरना, 27 को संध्या अर्घ्य और 28 को उषा अर्घ्य और पारण होगा।
षष्ठी तिथि प्रारम्भ- 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 06:04 बजे से।
षष्ठी तिथि समाप्त- 28 अक्टूबर 2025 को सुबह 07:59 बजे
नोट: 27 अक्टूबर 2025 को छठ का महापर्व मनाया जाएगा।
1. पहला दिन:
दिनांक: 25 अक्टूबर 2025 शनिवार तिथि चतुर्थी
पर्व: नहाय-खाय (Nahay Khay)
सूर्योदय: सुबह को 06:28 पर
सूर्योस्त: शाम को 05:42 पर।
2. दूसरा दिन:
दिनांक: 26 अक्टूबर 2025 रविवार तिथि पंचमी
पर्व: लोहंडा और खरना (Kharna)
सूर्योदय: सुबह को 06:29 पर।
सूर्योस्त: शाम को 05:41 पर।
3. तीसरा दिन:
दिनांक: 27 अक्टूबर 2025 सोमवार तिथि षष्ठी
पर्व: छठ पूजा संध्या अर्घ्य (sandhya arghya) (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
सूर्योदय: सुबह को 06:30 पर।
सूर्योस्त: शाम को 05:40 पर।
4. चौथा दिन:
दिनांक: 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार तिथि सप्तमी
पर्व: उषा अर्घ्य और पारण (usha arghya) (उगते सूर्य को अर्घ्य)
सूर्योदय: सुबह को 06:30 पर
सूर्योस्त: शाम को 05:39 पर।
छठ पूजा का चार दिवसीय उत्सव 25 अक्टूबर (शनिवार) से 28 अक्टूबर (मंगलवार) 2025 तक चलेगा।
1. 27 अक्टूबर (सोमवार): यह मुख्य दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को अर्घ्य) के लिए मनाया जाता है।
3. 28 अक्टूबर (मंगलवार): यह त्योहार का अंतिम दिन है, जब ऊषा अर्घ्य (उगते सूर्य को अर्घ्य) दिया जाता है और व्रत का पारण किया जाता है।
