1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. छठ पूजा
  4. Chhath Puja Dates 2021

Chhath Puja 2021 : कब मनाया जाएगा छठ पर्व, जानिए छठ पर्व की खास तारीखें

chhath puja 2021 surya arghya
Chhath Puja 2021
 
भारत में भगवान सूर्यदेव की आराधना का छठ पूजा पर्व (Chhath Puja 2021) वर्ष में 2 बार यानी पहला चैत्र शुक्ल षष्ठी और दूसरा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को यह पर्व मनाया जाता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को छठ पूजा, छठी माई, छठ, छठ माई पूजा, सूर्य षष्ठी पूजा, डाला छठ आदि कई नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व को मुख्य माना जाता है। 
 
इस पर्व को दीपावली के बाद खासकर बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा का प्रारंभ होता है, जोकि प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरू होता है। इन दिनों संतान प्राप्ति एवं संतान के सुखी जीवन के लिए छठ पूजा की जाती है। यहां जानिए छठ पूजा की मु्ख्य तिथियां- 
 
छठ पर्व की मुख्य तिथियां- Chhath Puja Dates
 
सोमवार, 08 नवंबर 2021- 
पहला दिन- नहाय खाय से छठ पूजा का प्रारंभ।
 
मंगलवार, 09 नवंबर 2021- 
दूसरा दिन- खरना पर्व।
 
बुधवार, 10 नवंबर 2021,
तीसरा दिन- छठ पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य।
 
गुरुवार, 11 नवंबर: 
चोथा दिन-उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, छठ पर्व का समापन।
 
अगला लेख
Chhath Puja : कौन हैं छठ मैया, क्यों करते हैं इनकी पूजा, पढ़ें व्रत कथा