शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. चंद्रयान-3
  4. Chandrayaan 3 news , chandrayaan 3, chandrayaan 3 landing time, when will chandrayaan 3 land, chandrayaan 3 update, when will chandrayaan-3 land on moon Where is Chandrayaan-3 now, Is Chandrayaan-3 crashed, क्या चंद्रयान 3 क्रैश हो गया है, Is Cha
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 अगस्त 2023 (19:57 IST)

Chandrayaan3Mission : तो 27 अगस्त तक के लिए टल भी सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, ISRO के वैज्ञानिक का बड़ा बयान

chandrayaan 3
Chandrayaan 3 big update : यूं तो चंद्रयान-3 को 23 अगस्त की शाम 6.04 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी है, लेकिन किसी कारण से स्थितियां अनुकूल नहीं होती हैं, तो इसकी लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। 
अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, इसरो, अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा कि चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे और उसके बाद लैंडर के चांद पर लैंड कराने पर फैसला लेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर हमें लगेगा की लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो हम इसे 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा देंगे। हम 23 अगस्त को लैंडर को लैंड कराने की कोशिश करेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को चांद की सतह से 25 किलोमीटर दूर से चंद्रयान का लैंडर 5.45 बजे उतरना शुरू करेगा। यह 6.04 पर पर सतह को छू लेगा। इस प्रक्रिया में 19 मिनट का समय लगेगा। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
अभिनेता रजनीकांत का उत्तरप्रदेश दौरा, राजा भैया से की मुलाकात