सम्बंधित जानकारी
- वसीम जाफर को मौका गंवाने का मलाल, शिखर धवन के थे बिलकुल करीब
- सचिन के शतकों के महाशतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट : पठान
- जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका लगाकर अजहर अली ने इतिहास रचा
- अजहर अली के शतक के बावजूद पाकिस्तान 273 रन पर ढेर, इंग्लैंड ने फॉलोआन दिया
- Third Test : क्राउली तिहरा शतक चूके, बटलर 152, इंग्लैंड ने खड़ा किया 583 रनों का पहाड़
निकोलस पूरण का पहला शतक, वारियर्स को दिलाई जीत
पोर्ट ऑफ स्पेन। निकोलस पूरण ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जमाया जिससे गयाना अमेजॉन वारियर्स ने खराब शुरुआत से उबरकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट को 21 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराया।
वारियर्स ने 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट 25 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पूरण ने 45 गेंदों पर 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने रोस टेलर (27 गेंदों पर नाबाद 25) के साथ चौथे विकेट के लिए 11.5 ओवर में 128 रन की अटूट साझेदारी की जिससे वारियर्स 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रहा।
इससे पहले पैट्रियट्स से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर जोशुआ डासिल्वा के 59 रन और दिनेश रामदीन के नाबाद 37 रन की मदद से पांच विकेट पर 150 रन बनाए थे। वारियर्स की सात मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि पैट्रियट को छठी हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य मैच में सेंट लूसिया जॉक्स ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करके बारबाडोस ट्रिडेंट्स को तीन रन से हराया। जॉक्स की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है।
बारबाडोस ने टास जीतकर सेंट लूसिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसकी टीम को 18 ओवर में 92 रन पर आउट कर दिया। सेंट लूसिया की तरफ से तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। बारबाडोस के लिए हेडन वाल्श ने तीन और रेमन रीफर ने दो विकेट लिए।
बारबाडोस के सामने छोटा लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स के 42 गेंदों पर 39 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 89 रन ही बना पाई। सेंट लूसिया की तरफ से केसरिक विलियम्स और जावेल ग्लेन ने 2-2 विकेट लिए। आखिरी ओवर में बारबाडोस को नौ रन की जरूरत थी लेकिन रोस्टन चेज ने इस ओवर में केवल पांच रन दिए।
