1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार रिव्यू
  4. cheapest car in the country

देश की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज करने पर मिलेगा 160 KM का माइलेज

cheap electric car
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो रही है। 
 
खबरों के मुताबिक ये अब तक की सबसे सस्ती कार होगी। इसे मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप EaS-E लॉन्च करने जा रही है। खबरों के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह 160 किलोमीटर तक चलेगी। कंपनी इसे 16 नवंबर को लॉन्च करेगी। खबरों के मुताबिक इस कार की कीमत करीब 4 लाख रुपए है।
 
यह कार ई-कार माइक्रो कैटेगरी की होगी। इसमें 2 यात्री ही सफर कर पाएंगे। कार में आगे की तरफ सिंगल सीट है जबकि बैक सीट की लंबाई फ्रंट सीट से ज्यादा होगी।
अगला लेख
सेंसेक्स व निफ्टी ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सूचकांक 158.85 अंक चढ़कर 61783 अंक पर पहुंचा