1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Golmaal Again Movie Preview

गोलमाल अगेन: मूवी प्रिव्यू | Golmaal Again Movie Preview

गोलमाल अगेन
बैनर : रोहित शेट्टी प्रोडक्शन्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, मंगलमूर्ति फिल्म्स प्रा.लि.
निर्देशक : रोहित शेट्टी
संगीत : एस. थमन, अमाल मलिक, डीजे चीताज़, अभिषेक अरोरा
कलाकार : अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तब्बू, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपदे, नील नितिन मुकेश, प्रकाश राज, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, व्रजेश हीरजी 
रिलीज डेट : 20 अक्टूबर 2017 


 
निर्देशक रोहित शेट्टी की‍ गोलमाल सीरिज़ बेहद लोकप्रिय है। इस सीरिज के तीन भाग प्रदर्शित हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही सफल रहे हैं। अब चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' नाम से आ रही है। 
 
एक बार फिर गोपाल, माधव, लकी, लक्ष्मण, पप्पी भाई, वसूली भाई, बबली भाई, इंस्पेक्टर दांडे धमाल मचाते नजर आएंगे। कुछ नए किरदार खुशी, शेरू भाई, रुक्मिणी भी नजर आएंगे। 
 
गोलमाल अगेन में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी लगाया गया है। यह ऐसा हॉरर नहीं है जिसे देख दर्शक डर जाएंगे बल्कि ठहाके लगाएंगे। 
 
यह दो गैंग्स की कहानी है जो बचपन से ही एक-दूजे से नफरत करते आ रही है। यह नफरत जवान होने के साथ-साथ और बढ़ जाती है। तूफान तब आता है जब घर में भूत होने का वहम हो जाता है। 
 
हॉरर, कॉमेडी के साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा। अब रोहित की फिल्म है तो कारें भी उड़ेंगी।