मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. खुल जा सिम सिम
  4. Salman Khan, Bedroom, Girlfriend
Written By

सलमान खान जब गर्लफ्रेंड के बेडरूम में रंगे हाथों पकड़े गए

सलमान खान
सलमान खान की जितनी फिल्मों की चर्चा होती है उससे ज्यादा उनकी लव लाइफ सुर्खियां बटोरती रहती है। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर जैसी कई हसीनाओं के साथ सलमान का नाम जुड़ता रहा है। 
 
ऐश्वर्या को छोड़ सलमान के अपनी सारी गर्लफ्रेंड्स के साथ मधुर रिश्ते हैं और अपने यहां होने वाली पार्टियों में वे सभी को बुलाते हैं। 
 
दस का दम नामक टीवी शो में सलमान खान ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार वे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए। इन दोनों के सिवाय घर में कोई नहीं था। 
 
अचानक लड़की के घर वाले लौट आए। सलमान घबराए और छिपने के लिए जगह तलाशने लगे। बेडरूम में पड़ी अलमारी पर उनकी निगाह गई। किसी तरह सलमान उस अलमारी में घुसे और छिप गए। 
 

mgid

अलमारी में धूल थी और सलमान को छींक आ गई। भांडा फूट गया। सलमान रंगे हाथों पकड़े गए। शुक्र है कि कोई पंगा नहीं हुआ। सलमान ने उस गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया। 

aniview

ये भी पढ़ें
दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार ने की फिल्म 'राम सेतु' की घोषणा, फर्स्ट लुक किया शेयर