सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर, मां से जुड़ा हुआ है मामला
- इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा
- 'लेके प्रभु का नाम' गाने में सात खूबसूरत लुक में दिखेंगी कैटरीना कैफ, सलमान बोले- कैट ने आग लगा दी...
- Bigg Boss 17 : 'तेजस' का प्रमोशन करने पहुंचीं कंगना रनौट, सलमान खान ने किया एक्ट्रेस संग फ्लर्ट
- सुष्मिता सेन ने बेटी संग दुर्गा पंडाल में किया धुनुची नृत्य, वीडियो वायरल
मलाइका अरोरा को ऐसे मिला था पहला ब्रेक | Malaika Arora Birthday Special
Malaika Arora Birthday: 23 अक्टूबर को बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोरा 50 वर्ष की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वे लोकप्रियता में बेहद आगे हैं। मलाइका को पहला ब्रेक एमटीवी के शो 'लव लाइन' और 'स्टाइल चैक' में बतौर वीजे मिला था।
वैसे वे सबसे पहले सेवी नामक मैगजीन की कवर गर्ल बनी थीं और कवर गर्ल बनने का अवसर उन्हें संयोगवश मिला था। मलाइका की बहन अमृता एक शूट कर रही थीं। अपनी बहन को लेने के लिए मलाइका पहुंचीं।
मलाइका पर फोटोग्राफर सुरेश नटराजन की नजर पड़ी। मलाइका में उन्हें बात नजर आई। उन्होंने मलाइका के कुछ फोटो खींचे और 'सेवी' नामक पत्रिका के संपादक को बताए जो उस समय 'कवर गर्ल' की तलाश में थे। मलाइका के फोटो उन्हें पसंद आए और उन्होंने मलाइका को कवर गर्ल बना दिया।
कैमरे से मलाइका की अच्छी दोस्ती है और वे फोटोजेनिक हैं। उसी समय उन्होंने एमटीवी के लिए ऑडिशन दिया और यहां भी उन्हें सफलता मिल गई। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन गईं।
