बुधवार, 29 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yash starrer toxic release date postponed again
Last Modified: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 (12:12 IST)

'टॉक्सिक' की रिलीज डेट फिर टली, यश ने बताई वजह

Yash Toxic release date
साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के टीजर-ट्रेलर ने फैंस के बीच धूम मचा दी थी। वहीं अब फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। मेकर्स ने एक इंस्टाग्राम नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 'टॉक्सिक' 4 जून 2026 को रिलीज नहीं हो रही है। 
 
मेकर्स ने बताया कि नई रिलीज डेट जल्द साझा की जाएगी, जिसे वैश्विक स्तर पर एक साथ लागू किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, Toxic पूरी तरह तैयार है। इसके बावजूद रिलीज टालने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर तरीके से पेश किया जा सके।
 
फिल्म को हाल ही में CinemaCon में प्रस्तुत किया गया, जहां इसे वैश्विक डिस्ट्रीब्यूटर्स और इंडस्ट्री विशेषज्ञों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसी के बाद टीम ने इसकी रिलीज रणनीति पर दोबारा काम करने का निर्णय लिया।
 
यह फिल्म की दूसरी बड़ी देरी है। इससे पहले Toxic को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था। बाद में इसे 4 जून तक के लिए स्थगित किया गया था। मार्च में रिलीज टालने के पीछे मिडिल ईस्ट में चल रहे Iran-Israel conflict को एक कारण माना गया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रभावित हुआ था।
 
यश ने दी सफाई 
यश ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि Toxic उनके लिए एक विशेष प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि फिल्म को दुनियाभर में प्रभावी तरीके से रिलीज करने के लिए समय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीम फिलहाल ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और साझेदारियों को अंतिम रूप देने में लगी है और जल्द ही नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक अवसर है।
 
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जिन्होंने यश के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में हैं। टॉक्सिक को कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
इंटरनेशनल डांस डे: दीपिका-प्रियंका से विद्या-माधुरी तक, बॉलीवुड के यादगार डांस डुएट्स