सम्बंधित जानकारी
- शिल्पा शेट्टी भी करने जा रही हैं डिजीटल डेब्यू, रोहित शेट्टी की बेवसीरिज का होंगी हिस्सा
- सलमान खान को क्या सोमी अली ने दी धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा
- सलमान खान के जबरदस्त फैन हैं अहान शेट्टी, बोले- बचपन मे अपने पापा की नहीं बल्कि उनकी फिल्में देखता था...
- जान्हवी की खूबसूरती, सोनाक्षी का ग्लैमरस अंदाज, नम्रता ने बिकिनी में बढ़ाया तापमान: इंस्टाग्राम पर वायरल हुए आज ये फोटो
- Anime : आखिर दुनियाभर के युवाओं के बीच लोकप्रिय एनिमे की सफलता का रहस्य क्या है
Will Smith back in India | विल स्मिथ भारत क्यों आए हैं, क्या यह यात्रा आध्यात्मिकता के लिए है?
22 अप्रैल की सुबह लोग चौंक गए जब हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया। लोगों को यकीन नहीं हुआ, लेकिन ये विल स्मिथ ही थे। हाल ही में विल लगातार चर्चाओं में है। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार हासिल किया, लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा उन्हें उस थप्पड़ जमाने पर मिली जो उन्होंने मंच पर जाकर होस्ट को जमा दिया।
विल भारत क्यों आए? यह सवाल सभी की जुबां पर है। हालांकि किसी ने भी इस बारे में पुष्टि नहीं की है, कि वे भारत में किस काम से आए हैं, लेकिन उन्होंने गले में माला पहन रखी थी इसलिए कहा जा रहा है कि वे आध्यात्मिक यात्रा पर आए हैं।
2018 में भी आए थे
भारत यात्रा पर विल स्मिथ 2018 में भी आए थे। तब वे हरिद्वार भी गए थे। वहां उन्होंने एक गुरु से मुलाकात भी की थी जिसने विल की कुण्डली बनाई थी और कहा था कि विल को 2022 में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। उनकी बात सच साबित हुई और विल को 2022 में ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
विल ने 2018 में कहा था कि उन्हें भारत पसंद आया। यहां के लोग गरमाहट से भरे हैं। रंग और त्योहारों वाला यह देश है। उन्होंने सोशल मीडिया पर गंगा आरती का फोटो भी शेयर किया था। मुंबई में ऑटोरिक्शा में घूमे थे और कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से भी मुलाकात की थी।
संभव है कि विल अपने उस 'गुरु' से मिलने के लिए फिर भारत में आए हों। शीघ्र ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
अगला लेख
