संदीपा धर क्यों हर साल अपना जन्मदिन वैष्णो देवी में मनाती हैं?
अभिनेत्री संदीपा धर के लिए जन्मदिन बड़े जश्न या पार्टियों का दिन नहीं होता, बल्कि आस्था से जुड़ा होता है। यही वजह है कि हर साल वह अपने जन्मदिन की शुरुआत माता वैष्णो देवी के दर्शन से करती हैं। यह उनके लिए एक निजी परंपरा है, जिससे उन्हें आशीर्वाद के साथ शांति और सुकून दोनों मिलता है।
संदीपा का मानना है कि अगर जन्मदिन भगवान के आशीर्वाद से शुरू हो, तो पूरा साल अच्छा जाता है। फिल्म इंडस्ट्री की भागदौड़ और लगातार बदलते माहौल में यह परंपरा उन्हें खुद से जुड़ने का मौका देती है।इस समय वे न सिर्फ अपने सफर को याद करती हैं, बल्कि जो मिला है उसके लिए शुक्रिया कहती हैं और आगे बढ़ने के लिए ताकत मांगती हैं।
यह जन्मदिन उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उनका करियर एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उनकी आने वाली फिल्म दो दीवाने सेहर में जल्द रिलीज़ होने वाली है और जल्द ही कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी सामने आनेवाले हैं। ऐसे समय में संदीपा नए सफर की शुरुआत आस्था के साथ करना पसंद करती हैं।
फिल्मों, वेब सीरीज़ और डांस से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी संदीपा धर ने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई है। उनका यह जन्मदिन मनाने का तरीका भी यही दिखाता है कि वह ज़मीन से जुड़ी रहना और आस्था को कितना महत्व देती हैं।
mgid
नए साल की शुरुआत के साथ संदीपा, यह साबित करती हैं कि उनके लिए आस्था सिर्फ़ किसी खास दिन तक सीमित नहीं, बल्कि ज़िंदगी का हिस्सा है, जो हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करती है।
aniview