1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when prabhas stopped actress anushka shetty from getting married

when prabhas stopped actress anushka shetty from getting married

Prabhas Birthday
साउथ सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लाखों लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी है। एक समय था जब 6 हजार लड़कियों ने उन्हें प्रपोज किया था। 
 
प्रभास अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनका नाम कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है। बीते काफी सालों से प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें भी सामने आती रहती है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। 
 
बताया जाता है कि एक बार प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी रोकने की भी कोशिश की थी। बाहुबली की शूटिंग के दौरान अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी।
 
दरअसल प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। इस दौरान जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का बाहुबली फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।
 
फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री की जबरदस्त तारीफ हुई थी। ऐसी खबरें भी आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब रेस्टोरेंट के बाथरूम से निकलकर पैंट चढ़ाना भूल गई थीं मलाइका अरोरा