सम्बंधित जानकारी
- इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा
- 'लेके प्रभु का नाम' गाने में सात खूबसूरत लुक में दिखेंगी कैटरीना कैफ, सलमान बोले- कैट ने आग लगा दी...
- Bigg Boss 17 : 'तेजस' का प्रमोशन करने पहुंचीं कंगना रनौट, सलमान खान ने किया एक्ट्रेस संग फ्लर्ट
- सुष्मिता सेन ने बेटी संग दुर्गा पंडाल में किया धुनुची नृत्य, वीडियो वायरल
- इन ब्लॉकबस्टर ऑडियो सीरीज में विशेष प्रोमो नैरेटर के रूप में नजर आएंगी पूजा गौर
जब प्रभास ने रुकवा दी थी अपनी कथित गर्लफ्रेंड की शादी | when prabhas stopped actress anushka shetty from getting married
prabhas birthday: साउथ सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लाखों लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी है। एक समय था जब 6 हजार लड़कियों ने उन्हें प्रपोज किया था।
प्रभास अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका नाम कृति सेनन से जुड़ रहा है। लेकिन बीते काफी सालों से प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आती रहती है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है।
बताया जाता है कि एक बार प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी रोकने की भी कोशिश की थी। बाहुबली की शूटिंग के दौरान अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी।
दरअसल प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। इस दौरान जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का बाहुबली फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।
फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री की जबरदस्त तारीफ हुई थी। ऐसी खबरें भी आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
