1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli Anushka Sharma will marry again

फिर शादी करेंगी अनुष्का शर्मा

विराट कोहली
इटली में शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन के बाद भी विरुष्का का जश्न खत्म नहीं हो रहा। खबर है कि वे दोबारा शादी करने वाले हैं। 
 
दरअसल इटली में हुई इस शादी में विरुष्का से एक कानूनी गलती हो गई थी। उन्होंने अपनी शादी की खबर रोम स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी थी इसलिए इन दोनों की शादी वहां रजिस्टर नहीं हुई है। इसकी जानकारी पंजाब हाई कोर्ट के एक वकील के द्वारा मिली। 
 
नियम के मुताबिक किसी भारतीय की शादी दूसरे देश में होती है तो उसे उस देश के भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देनी पड़ती है। इसके बाद वह शादी विदेशी विवाह अधिनियम 1969 के तहत रजिस्टर्ड होती है। ऐसा नहीं होने पर उस शादी को नहीं माना जाता है और यही हुई विरुष्का के साथ। अब उन्हें नियमानुसार एक बार फिर शादी करनी पड़ सकती है। 
 
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को शादी के बाद 25 दिनों तक एंजॉय़ किया। अब विराट अपने क्रिकेट और अनुष्का फिर से व्यस्त हो गए हैं। देखते है दोबारा इनकी शादी की खबर कब आती है। 
अगला लेख
बिग बॉस 11... डर कर घर वाले साध रहे हैं शिल्पा शिंदे पर निशाना