सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vicky kaushal join shahrukh khan rajkumar hirani next film
Written By
Last Modified: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (07:21 IST)

शाहरुख खान की फिल्म में विक्की कौशल!

शाहरुख खान की फिल्म में विक्की कौशल! | vicky kaushal join shahrukh khan rajkumar hirani next film
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह फिल्म 'पठान' के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। शाहरुख इन दिनों फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो जाएंगे।

 
बताया जा रहा है कि शाहरुख 'पठान' के बाद राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 से शुरू हो सकती है। वहीं अब इस‍ फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है।
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख के साथ विक्की कौशल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए विक्की और राजकुमार की मीटिंग भी हो रही हैं। दोनों की बॉन्डिग फिल्म संजू के ही समय से काफी अच्छी हो गई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आ सकती हैं।
 
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में होगी।
 
ये भी पढ़ें
लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन, नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी