1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun, siddharth and alia in soty 2

आलिया के बिना ही 'सॉटी 2' में नज़र आएंगे वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
करण जौहर की 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2' की शुरुआत हो चुकी है। फिल्म की कास्ट शूटिंग में लग चुकी हैं। 'सॉटी' के फैंस 'सॉटी 2' के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में लीड के तौर पर सभी के फेवरेट हैंडसम टाइगर श्रॉफ हैं। इस बार फिल्म में दो लीड एक्ट्रेस हैं - अनन्या पांडे और तारा सुतारिया। 
पहले खबर थी कि करण की 'सॉटी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आलिआ भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी इस फिल्म में कैमियो के तौर पर नज़र आएंगे। फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित थे कि वे तीनों को दोबारा साथ देख पाएंगे। लेकिन अब इसमें बदलाव है।
 
खबर के मुताबिक 'सॉटी 2' में इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नज़र आ सकते हैं। जबकि आलिया का होना तय नहीं है। आलिया फिलहाल अपनी फिल्म 'राज़ी' के प्रमोशन में लगी हैं। इसके अलावा वे 'ब्रह्मास्त्र' में भी व्यस्त हैं। इसलिए 'सॉटी 2' के लिए उनका समय निकाल पाना ज़रा मुश्किल है। 
 
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग बहुत स्पीड में चल रही हैं। देहरादून के शेड्युल पूरे होने के बाद अब शूटिंग मसूरी में हो रही है। टाइगर ने एक इंटरव्यु में कहा था उन्हें फिल्म में नए अवतार में देखा जाएगा। यह फिल्म 'बागी 2' से बहुत अलग है और वे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में कुछ अलग ही करना चाहते हैं। इस फिल्म में मेरी रैगिंग तक ली जा रही हैं। 

'सॉटी' को करण जौहर ने निर्देशित किया था जबकि इस 'सॉटी 2' को पुनीत मल्होत्रा निर्देशित कर रहे हैं। हालांकि करण फिर भी फिल्म से प्रोड्युसर के तौर पर जुड़े हुए हैं। फिल्म इस वर्ष 23 नवंबर को रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है। 
अगला लेख
अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह