1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan diagnosed with vestibular hypofunction

इस बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन, बोले- पता नहीं क्यों... | varun dhawan diagnosed with vestibular hypofunction

varun dhawan
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। वरुण इन दिनों इस मिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने अपनी पर्सनल लाइफ और कोविड-19 से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। 

 
वरुण धवन ने बताया कि वह वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन की समस्या से जूझ चुके हैं। इस बीमारी में व्यक्ति अपनी बॉडी का बैलेंस खो बैठता है। इंडिया टुडे से बात करते हुए वरुण धवन ने कोविड-19 महामारी के बारे में कहा, महामारी के बाद जिस मिनट हमने दरवाजे खोले, क्या आपको नहीं लगता कि हम उसी चूहे की दौड़ में वापस चले गए? यहां कितने लोग कह सकते हैं कि वह अब बदल गए हैं? मैं लोगों की हालत देखकर और अधिक मेहनत कर रहा था।
 
वरुण धवन ने कहा, मैंने अपनी फिल्म 'जुग जुग जीयो' के साथ मेहनत करना शुरू कर दिया था, ऐसा लगा था कि मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं। पता नहीं क्यों, लेकिन मैंने खुद पर बहुत अधिक दबाव डाला। मेरे मन में एकसाथ बहुत कुछ चल रहा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि कहीं कुछ अधूरा न रह जाए।
 
वरुण धवन ने कहा, हाल ही में मैंने ये सब बंद कर दिया। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हुआ था। मैं वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन से पीड़ित हो गया था जिसमें मूल रूप से आपका संतुलन खराब हो जाता है। लेकिन मैंने खुद को इतनी मेहनत से आगे की तरफ धक्का दिया। हम बस दौड़ रहे थे, कोई हमसे कुछ नहीं पूछ रहा था। 
 
बता दें कि वरुण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन अहम भूमिका में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का रोमांटिक गाना 'अपना बना ले' रिलीज