सम्बंधित जानकारी
- ‘आर्टिकल 15' के बाद आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा करेंगे 'अनेक'
- सनी देओल के कारण 100 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खुले सिनेमाघर
- रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर की फिल्म 'तख्त' बंद
- इस वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तक आमिर खान ने अपना फोन किया बंद!
- ट्रेडिशनल लुक में निया शर्मा ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें वायरल
Urvashi Rautela joins world top ten supermodels
उर्वशी रौटेला को धमाकेदार सफलता मिली है। ग्लैमर जगत की मशहूर ई वेबसाइट टाइम्स पेजेंट्स ने उन्हें विश्व की शीर्ष दस सबसे सेक्सी सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल किया है। इसमें इरीना शाय्क, सारा पिंटो संपाओ जैसी सुपर मॉडल्स हैं।
उर्वशी की तारीफ करते हुए बताया गया है कि वे मिस टीन इंडिया, मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया, इंडियन प्रिंसेस, मिस क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडिया, मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल वर्ल्ड, जैसे कई खिताब जीतने वाली मॉडल रही हैं।
उर्वशी लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं, लेकिन अब तक उन्हें फिल्मों में अपेक्षा अनुरूप सफलता नहीं मिली है। लेकिन लगता है कि अब सफलता उनसे ज्यादा दूर नहीं है।
हाल ही में उर्वशी ने जियो स्टूडियो के साथ तीन बड़ी फिल्में साइन की हैं। इसके अलावा वे 'ब्लैक रोज' नामक फिल्म भी कर रही हैं। वे एक तमिल फिल्म भी कर रही हैं। उर्वशी को आखिरी बार वर्जिन भानुप्रिया नामक फिल्म में देखा गया था।
