सम्बंधित जानकारी
- 'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के बेटे ने की थी आत्महत्या, पिता की इस बात से था नाराज
- स्ट्रगल के दिनों अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी रहने की जगह, कई रातें गुजारी मरीन ड्राइव पर
- 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग के दौरान तेलांगना में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे!
- 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री करने पर 'झुंड' की निर्माता ने उठाया सवाल, पूछा- सरकार का मापदंड क्या है?
- एक्टिंग के लिए अनुष्का शर्मा ने छोड़ा अपना प्रोडक्शन हाउस, क्लीन स्लेट फिल्म्स की पूरी जिम्मेदारी भाई को सौंपी
बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' का तूफान जारी, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन | the kashmir files box office collection day 9
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। कश्मीरी पंडितो के नरसंहार पर आधारित यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर 118 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
'द कश्मीर फाइल्स' की ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 24.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 140.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म रविवार को 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर कर सकती है।
फिल्म ने 8वें दिन आमिर खान की दंगल को पछाड़ते हुए लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म इतना बड़ा बिजनेस करेंगी। फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि जब 'द कश्मीर फाइल्स' बहुत ही कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। थियेटर वालो का फोकस प्रभास की बिग बजट फिल्म 'राधे श्याम' पर था। बावजूद इसके पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद से यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडें' से भी 'द कश्मीर फाइल्स' के कलेक्शन में कोई फर्क नहीं पड़ा है।
