1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the kashmir files box office collection day 16

तीसरे हफ्ते भी 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा बरकरार, 16वें दिन किया इतना कलेक्शन | the kashmir files box office collection day 16

The Kashmir Files
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी कायम है। 25 मार्च को रिलीज हुई राजामौली की बिग बजट फिल्म 'आरआरआर' से इस फिल्म के कलेक्शन को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 16 वें दिन 7.60 करोड़ रुपए का केलक्शन किया।

 
फिल्म को शुक्रवार को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा था। 15वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपए रहा था। लेकिन फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर भारी उछाल आ गया है। 'द कश्मीर फाइल्स' का टोटल कलेक्शन 219.08 करोड़ हो गया है।
 
फिल्म ने पहले और दूसरे हफ्ते भी शानदार कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी और दूसरे हफ्ते 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। 
 
'द कश्मीर फाइल्स' 1990 कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्‍मीरी हिंन्दुओं के पलायन पर आधारित है। फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाती है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी अहम किरदार में हैं।