मनमोहन सिंह अवतार में अनुपम खेर, फिल्म का फर्स्ट लुक किया जारी
अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें अनुपम खेर का मनमोहन सिंह अवतार देखने को मिल रहा है। दर्शक इसे पसंद भी कर रहे हैं।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित इस फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर लीड रोल निभा रहे हैं। अनुपम खेर ने फर्स्ट लुक शेयर किया जिसमें वे बिलकुल मनमोहन सिंह जैसे लग रहे हैं। नीली पगड़ी, सफेद दाढ़ी, सादा कुर्ता पजामा, चश्मा और शांत चेहरा। इस लुक को देखकर लगता है कि अनुपम खेर से बेहतर इसे कोई और निभा ही नहीं सकता था।
अनुपम खेर ने लिखा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से भारत के पुर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पहला लुक शेयर करते हुए खुशी महसूस हो रही है।
Happy to share my first look of #DrManmohanSingh, India’s Former Prime Minister from the movie #TheAccidentalPrimeMinister directed by #VijayRatnakarGutte & produced by #BohraBrothers. Creative producer is @mehtahansal. Film is based on #SanjayBaru’s book with the same title. pic.twitter.com/0deopR3GYx
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 5, 2018
फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने निर्देशित किया है। इसके प्रोड्युसर बोहरा ब्रदर्स हैं। साथ ही क्रिएटिव प्रोड्युसर हंसल मेहता है। फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है जिसका नाम भी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ही है। फिल्म का ट्रेलर और रिलीज़ डेट जल्द ही सामने आएगी।
