1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushant singh rajput first death anniversary celebs remembering actor

सुशांत सिंह राजपूत पुण्यतिथि : एक्टर को याद कर भावुक हुए कई सेलेब्स

sushant singh rajput death anniversary
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली डेथ एनिवर्सिरी है। बीते साल 14 जून को सुशांत की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर फैंस होने याद कर भावुक हो रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स भी उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। 

 
पुलिकत सम्राट ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा, आपको खोए हुए अब साल हो गया है। मेरे दिमाग तुरंत उस अवॉर्ड फंक्शन में जाता है जहां हम मिले थे। हम कितने खुशी से मिले थे, मुझे आज भी याद है जब मैंने यह खबर सुनी कि आप नहीं रहे तो यह एक व्यक्तिगत नुकसान की तरह लगा था। और सारी यादें आज भी दिमाग में दौड़ती हैं।
 
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, बस इन्हीं यादों के साथ रह गया। आपको हमेशा प्यार और चेयरिश किया जाएगा। दिवाली 2011।
 
रणदीप हुड्डा ने सुशांत सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आशा है कि आप जहां भी हैं खुश और शांति से हैं भाई।
 
भूमि पेडनेकर ने लिखा, तुम्हें, तुम्हारे सवालों और हमारी बातचीत को मिस करती हूं। तारों से लेकर अनजानी चीजों तक, तुमने मुझे वो दुनिया दिखाई जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा था। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें उस दुनिया में शांति मिल गई होगी। ओम शांति।
 
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने सुशांत को याद करते हुए लिखा, आपको हमेशा याद किया जाएगा। आशा है कि आप शांति से हैं।
 






सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
 
अगला लेख
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के गाने '52 गज का दामन' ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर हुए इतने करोड़ व्यूज