सम्बंधित जानकारी
- सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने दर्ज करवाई शिकायत, लगाया यह आरोप
- शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स से पूछा- रिया संग जैसा बर्ताव किया जा रहा, क्या उससे खुश होंगे SSR?
- अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की 'खाली पीली' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मोनालिसा का हॉट अंदाज, फैंस हुए दीवाने
- FAU-G: अक्षय कुमार ने चुराया सुशांत सिंह राजपूत का प्रोजेक्ट? कंपनी ने बताई सच्चाई
क्या सुशांत सिंह राजपूत को दिया गया था जहर? एम्स के डॉक्टर खोलेंगे राज
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सुशांत की विसरा जांच करने का फैसला किया है। फॉरेंसिक टीम विसरा की जांच जहर के एंगल से कर रही है और जहर के सुराग की तलाश हो रही है।
टीम 10 दिन में सुशांत के विसरा की जांच का रिजल्ट देगी। 6 सदस्यों के बोर्ड ने कलीना लैब से सैंपल लिए हैं। इस बात की जानकारी फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत मामले में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने दी है।
डॉक्टर सुधीर गुप्ता के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत का विसरा टेस्ट इसलिए किया जा रहा है कि ताकि यह पता चल सके कि अभिनेता को किसी तरह का जहर तो नहीं दिया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई लोगों ने हत्या भी बताया है। ऐसे में डॉक्टर मामले की हर तरह से जांच करने में जुटे हुए हैं।
डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा, 'एम्स का फोरेंसिक बोर्ड सुशांत सिंह मामले में विसरा की जांच कर रहा है ताकि उन्हें जहर देने की बात का पता लगाया जा सके। इसके परिणाम दस दिनों के भीतर आ जाएंगे।' विसरा की जांच रिपोर्ट 10 दिन में बनकर तैयार होगी।
इससे पहले एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने कूपर हॉस्पिटल से सवाल किए थे। डॉक्टर्स से पूछा गया था कि उन्होंने सुशांत की गला घोंटकर मर्डर की आशंका से क्यों इनकार किया।
गौरतलब है कि सुशांत मामले की जांच तीन एजेंसियां कर रही हैं। इनमें सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स विभाग शामिल है। रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में ड्रग्स एंगल मामले की जांच के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन एनसीबी के सामने पेश हुई हैं।
