1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone share her hot photos amid lockdown

लॉकडाउन में सनी लियोनी ने बढ़ाया फैंस के दिलों का तापमान, शेयर की बोल्ड तस्वीरें

Corona Virus
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसकी वजह से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने घरों में रहने को मजबूर है। हालां‍कि बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। हॉट अदाकार सनी लियोनी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
 
 
हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। सनी ऑरेंज बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके ऊपर से व्हाइट लेस क्रॉप टॉप पहन रखा है।
 
इस तस्वीर के कैप्शन में सनी लियोनी ने लिखा- 'घूरना ठीक है... समर के 12 दिन।' सनी का ये बोल्ड अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, वे इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
 
इससे पहले सनी लियोनी ने जो तस्वीर शेयर की थीं उसमें वे बेहद ग्लैमरस अंदाज में घोड़े पर सवार नजर आई थीं। हाल ही में सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि डेनियल ने उन्हें पहली मीटिंग में लेस्बियन समझ लिया था।
 
बता दें कि सनी और डेनियल के 3 बच्चे 2 बेटे और 1 बेटी हैं। सनी इन दिनों अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वह अपने बच्चों को इस वायरस से बचाने का पूरा ध्यान रख रही हैं।
अगला लेख
लॉकडाउन के बाद पीवीआर ऐसे रखेगा अपने सिनेमाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल