1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Nisha Kaur Weber, Denial Weber

सनी लियोन ने मनाया बेटी निशा का बर्थडे

सनी लियोन
(Photo: Twitter)

एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने कुछ समय पहले ही एक बच्ची को गोद लिया था। जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा। हाल ही में इस कपल ने अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हालांकि अपने माता-पिता के साथ यह निशा का पहला ही जन्मदिन था। 
 
सनी अमेरिका में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का जन्मदिन भी मनाया। सनी अपनी बेटी के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करती हैं और उनके साथ बिताए पल भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। 
 
निशा बर्थडे पर ब्लु ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही थीं। सनी ने अपने परिवार के साथ सेलीब्रेशन की यह तस्वीर शेयर की है। सनी और उनके पति भी कूल नज़र आ रहे हैं। 
अगला लेख
दद्दू का दरबार : परेशानहाल आरुषि की आत्मा...