सम्बंधित जानकारी
- प्यार में धोखा खा चुकी हैं सनी लियोनी, शादी के 2 महीने पहले मंगेतर ने तोड़ लिया था रिश्ता
- जया बच्चन ने महज 15 साल की उम्र में रखा था फिल्मों में कदम
- मशहूर प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन, रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को किया था लॉन्च
- एंग्री बर्ड्स मूवी 3 का हुआ ऐलान, इन दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- Sunny Deol as Hanuman: रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने को लेकर सनी देओल ने की पुष्टि, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
सनी लियोनी-डेनियल वेबर ने शगुन के पैसों से दिया था रिसेप्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और डेनियल वेबर फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। शादी से पहले सनी और डेनियल ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे। पहली बार डेनियल ने जब सनी को डेट पर ले जाने के लिए प्रपोज किया, तो सनी ने मना कर दिया था।
बीते दिनों सनी लियोनी ने डेनियल संग अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपना वेडिंग रिसेप्शन शगुन में आए पैसे से किया था। तस्वीर में का जोड़ा पहने गुलाब के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। वहीं डेनियल वेबर क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
सनी लियोनी ने लिखा था, एक ऐसा समय जब हमारे पास कोई पैसा नहीं था, 50 से भी कम मेहमान शादी में आए थे। शादी के रिसेप्शन का खर्च हमने शगुन के लिफाफों में आए पैसों से किया था। फूलों का इंतजाम बिल्कुल बेकार, शराब के नशे में लोगों की उल्टी-सीधी स्पीच और केक हमारी शादी का बहुत ही खराब था।
उन्होंने लिखा था, ये सारी चीजें एक रिमाइंडर है उसके लिए कि हम दोनों साथ में कितान दूर निकल आए हैं। और हमने जो प्यार शेयर किया है उसके बिना यह संभव नहीं था। मुझे अपनी शादी की कहानी से प्यार है क्योंकि बिल्कुल हमारे अंदाज में थी।
बता दें कि सनी और डेनियल ने सिख और जेविश रीति के अनुसार शादी रचाई थी। दोनों ने 16 जुलाई 2017 को महाराष्ट्र के लातूर के एक अनाथालय से बेटी निशा को गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी। इसके बाद सनी और डेनियल ने सरोगेसी के जरिए दो बेटों का स्वागत किया।
