1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Stree, Rajkumar Rao, Shraddha Kapoor, Box Office, 2nd Weekend

स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर शानदार दूसरा वीकेंड, हो गई सुपरहिट

स्त्री
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के चमकीले सितारे नहीं माने जाते हैं, लेकिन दोनों की फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रखी है और पिछले दस दिनों से फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। 
 
पहले सप्ताह में फिल्म ने 60.39 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड पर शुक्रवार 4.39 करोड़ रुपये, शनिवार 7.63 करोड़ रुपये और रविवार को 9.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। इस तरह से दूसरे वीकेंड में फिल्म 21.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। 
 
पहले वीकेंड पर फिल्म ने 32.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से दूसरे वीकेंड पर मात्र 32.14 प्रतिशत की गिरावट आई। फिल्म दस दिनों में अब तक 82.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। संभव है कि तीसरे वीकेंड तक यह सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। 
 
फिल्म की लागत और बॉक्स ऑफिस पर किए गए प्रदर्शन के आधार पर अब फिल्म को सुपरहिट कहा जा सकता है। 2018 बॉलीवुड के लिए बेहतरीन रहा है। अब एक और सुपरहिट इस वर्ष मिल गई है। 
अगला लेख
फिल्म के हिट होते ही बढ़ गए मौनी रॉय के भाव, मांगी हिना खान से ज्यादा फीस