सम्बंधित जानकारी
- नागिन में काम करना घर वापसी जैसा: अदा खान
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'अफवाह' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद, एक्टर की मां ने बहू के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
- 'भोला' से सामने आया अजय देवगन का नया लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का दूसरा टीजर
- रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज
साउथ एक्टर सुधीर वर्मा ने किया सुसाइड | south actor sudheer varma commits suicide
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तेलुगु इंडस्ट्री के एक्टर सुधीर वर्मा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते उन्होंने ये कदम उठाया।
खबरों के अनुसार 10 जनवरी को सुधीर वर्मा ने वारंगल में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई और वो हैदराबाद अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। वहीं पर उन्होंने अपने जहर खा लेने की बताई बताई जिसके बाद उनएं सोसमानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Sudheer! @sudheervarmak Such a lovely and warm guy It was great knowing you and working with you brother! Cant digest the fact that you are no more! Om Shanti! @iChandiniC @vara_mullapudi @anil_anilbhanu pic.twitter.com/Sw7KdTRkpG
— Sudhakar Komakula (@UrsSudhakarK) January 23, 2023
काफी वक्त तक सुधीर का हैदराबाद में इलाज चला। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद 21 जनवरी को उन्हें विशाखापत्तनम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 23 जनवरी को सुधीर की मौत हो गई।
सुधीर वर्मा के को-एक्टर सुधाकर कोमाकूल ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, सुधीर! इतना प्यारा शख्स...आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई। यकीन नहीं हो रहा है कि आप अब इस दुनिया में नहीं हो। ओम शांति।
बता दें कि सुधीर ने साल 2013 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'स्वामी रा रा' थी। सुधीर को साल 2016 में रिलीज फिल्म 'कुंडनापु बोम्मा' से काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज 'शूट आउट इन अलैर' के लिए भी जाना जाता है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
