सम्बंधित जानकारी
- 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' के प्रोडयूसर ने यूट्यूब के खिलाफ जीता केस, यह है मामला
- हार्दिक पांड्या-नताशा स्टैनकोविच की सगाई के बाद किए पोस्ट पर एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने दी सफाई
- मुंबई की बारिश देख सुतापा को आई पति इरफान खान की याद, बोलीं- तुम्हें सुन सकती हूं
- दीपिका पादुकोण ने शेयर किया कान्स का थ्रोबैक वीडियो, कैप्शन देख कार्तिक आर्यन ने पूछ डाला यह सवाल
- अनुभव सिन्हा ने दिया चैलेंज, बोले- देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पर झुक कर...
राजेश करीर की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, किया यह वादा
कोरोना वायरस के कारण आई संकट की इस घड़ी में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर उभरे हैं। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद तो कर ही रहे हैं साथ ही वह हर उस इंसान की मदद भी कर रहे हैं जो कि इस कोरोना लॉकडाउन में आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है।
कुछ दिन पहले टीवी शो 'बेगूसराय' के एक्टर राजेश करीर का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लोगों से आर्थिक मदद करने की गुहार लगा रहे थे। अब राजेश की मदद के लिए सोनू सूद सामने आए हैं। सोनू ने उनकी मदद करने का वादा किया है।
खबरों के अनुसार राजेश करीर ने बताया कि सोनू सूद ने उनसे फोन पर बात की और मेरी समस्याओं के बारे में पूछा। सोनू ने उनसे कहा कि जब भी वो जाना चाहें उससे दो दिन पहले उन्हें फोन करके बता दें। ताकि वो उनके और उनके परिवार के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर सकें। सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।
बात दें कि राजेश करीर की मदद के लिए एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी आगे आई है। उन्हें राजेश की 10 हजार रुपए की मदद की थी। राजेश ने शिवांगी का भी आभार व्यक्त किया था।
