सम्बंधित जानकारी
- दोस्ती और व्यक्तिगत पहचान का जश्न मनाती जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर रिलीज, इस इन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज
- प्रिंस नरूला-युविका चौधरी पर लगा रोडीज में सिलेक्शन के लिए 20 लाख की रिश्वत लेने का आरोप
- बाफ्टा 2025 से चूकी ऑल वी इमेजिन एज लाइट, बेस्ट फिल्म बनी कॉन्क्लेव, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
- हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा लगाए गए आरोपों पर एकता कपूर के वकील ने जारी किया बयान
- कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप
तुम्बाड के बाद फिर धमाल मचाने जा रहे सोहम शाह, फिल्म क्रेजी का ट्रेलर हुआ रिलीज
सोहम शाह ने जब से 'क्रेजी' का एलान किया है, तब से लोगो का एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गया है। तुम्बाड के री-रिलीज़ के बाद, उन्होंने एक मजेदार तरीका अपनाया रिलीज डेट बताने का, जिसमें दादी, हस्तर और विनायक नजर आए। जहां टीजर ने पागलपन का अंदाजा दिया था, वही अब ट्रेलर ने उस पागलपन को पूरी तरह से एक नया लेवल दे दिया है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, और ये बिल्कुल क्रेजी, अलग और यूनिक है। ये ट्रेलर टीजर की पूरी वाइब के साथ मेल खाता है और वादा करता है एक ऐसा थ्रिलर जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जो बिना किसी शक एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाला है।
ट्रेलर से साफ है कि सोहम शाह एक और ताजगी, यूनिक और अतरंगी कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। वो दर्शकों को कुछ ऐसा नया और मजेदार देने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया। इसने फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ा दिया है।
सोहम शाह की फिल्म क्रेजी बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में एक नया मुकाम तय कर रही है। इसकी शानदार विजुअल्स, डायनामिक सिनेमेटोग्राफी और दिल थामने वाली थ्रिल्स दर्शकों को एक क्रेजी सफर पर ले जाने का वादा करती हैं।
गिरीश कोहली द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद, जबकि सह-निर्माता के तौर पर अंकित जैन हैं। क्रेजी 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
