1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Simmba, Box Office, First Weekend Report, Ranveer Singh

Box Office पर कैसा रहा सिम्बा का तीसरा दिन

सिम्बा
2018  की प्रदर्शित अंतिम फिल्म 'सिम्बा' से बॉलीवुड को बेहद आशाएं हैं। फिल्म में रणवीर सिंह जैसा सितारा है जिसका स्टारडम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर रोहित शेट्टी ने इसे निर्देशित किया है जो हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 
 
सिम्बा ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो कि रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। फिर भी न जाने क्यूं बॉलीवुड में इसे उम्मीद से कम माना गया। उम्मीद 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। 
 
पहले दिन सुबह के शो में अपेक्षाकृत कम दर्शक नजर आए, लेकिन दिन ढलते-ढलते दर्शकों की संख्या में इजाफा हो गया। 
 
दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 12.60 प्रतिशत उछाल देखने को मिला। कलेक्शन 23.33 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। 
 
फिल्म ने तीसरे दिन 31.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से तीन दिनों में यह फिल्म भारत से 75.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। मुंबई में यह फिल्म धमाका कर रही है। केवल मुंबई से ही यह फिल्म 29.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
आमतौर पर माना जाता है कि विदेश में मसाला फिल्म सफल नहीं होती है, लेकिन सिम्बा विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
अगला लेख
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना है, दोस्त का आइडिया सुनकर हंसी निकल पड़ेगी