1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidhu moosewalas last song syl will be released today

सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना होने जा रहा रिलीज, इस विवादित मुद्दे पर है आधारित | sidhu moosewalas last song syl will be released today

Sidhu Moosewala
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा थी। सिद्धू मूसेवाला ने साल 2017 में गीत 'ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां... सो हाई' से करियर की शुरुआत की थी। वह गीतों में गन कल्चर व गैंगस्टर को प्रमोट करने के लिए विवादों में रहे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को चूमा। 

 
सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद अब उनका आखिरी गाना रि‍लीज होने जा रहा है। यह गाना 23 जून को शाम 6 बजे सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। सिद्धू की सोशल मीडिया टीम ने इस बात की जानकारी दी है। 
 
यह गाना पंजाब-हरियाणा के विवादित SYL मुद्दे पर इसी नाम से गाया गया है। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने कई अहम मुद्दों को उठाया है। इस गाने को दिवंगत सिंगर ने गाया और लिखा है। बताया जा रहा है कि लीक होने के डर से इस गाने को रिलीज करने की घोषणा की गई है। 
 
गौरतलब है कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला जब अपनी कार से जा रहे थे तब उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 
 
अगला लेख
नुसरत भरुचा बोलीं- अब महिला किरदार फिल्मों में सिर्फ 'आर्म कैंडी' बनकर नहीं रह गए