सम्बंधित जानकारी
- Drugs Case: बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे का खुलासा- ‘आर्टिस्ट की हर डिमांड पूरी करती हैं टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियां’
- 'विक्की डोनर' के एक्टर भूपेश पांड्या का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग
- अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने जताई अपनी हत्या की आशंका, बोलीं- यदि मैं छत से लटकी हुई पाई जाती हूं तो..
- सलमान खान ने बहनोई आयुष शर्मा का छोड़ा साथ, नहीं बनेंगे ‘गन्स ऑफ नॉर्थ’ का हिस्सा!
- ड्रग्स केस : करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तक पहुंची एनसीबी की जांच, इस शख्स को पूछताछ के लिए भेजा समन
शर्लिन चोपड़ा का दावा, IPL की पार्टी में क्रिकेटर्स की पत्नियां लेती हैं ड्रग्स
चर्चा में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली फिल्म एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक सनसनीखेज दावा एक टीवी चैनल पर किया है। शर्लिन के अनुसार बड़े-बड़े क्रिकेटर्स की पत्नियां ड्रग्स लेती हैं। शर्लिन के अनुसार एक बार वे आईपीएल का मैच देखने के लिए कोलकाता गई थीं। मैच के बाद पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें शर्लिन भी शामिल हुईं।
जब शर्लिन वॉशरूम गईं तो वहां पर उन्होंने देखा कि क्रिकेट के महारथियों की पत्नियां व्हाइट पाउडर यानी कोकीन का उपयोग कर रही थीं। शर्लिंन को देख वे मुस्कुराईं तो शर्लिन ने भी मुस्कुराहट से जवाब देकर वहां से निकलना ठीक समझा।
शर्लिन के इस दावे के बाद ड्रग्स के तार बॉलीवुड के बाद अब क्रिकेट से भी जुड़ रहे हैं। हालांकि शर्लिन के दावे में कितनी सच्चाई है यह पता नहीं चल पाया है। वैसे भी शर्लिन आए दिन चर्चा में बने रहने के लिए हॉट फोटो, वीडियो और सनसनीखेज बातों का सहारा लेती रहती हैं।
इधर एनसीबी द्वारा समन दिए जाने के बाद दीपिका पादुकोण और सारा अली खान मुंबई लौट चुकी हैं। संभवत: सारा और श्रद्धा से शनिवार पूछताछ की जाएगी।
