1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shatrughan sinha khamosh dialogue personality rights

शत्रुघ्न सिन्हा का 'खामोश' डायलॉग अब नहीं होगा कॉपी, कोर्ट ने जारी किया आदेश

Shatrughan Sinha
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पहचान और मशहूर डायलॉग 'खामोश' को लेकर कानूनी जंग जीत ली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि अभिनेता का सिग्नेचर डायलॉग 'खामोश' विशिष्ट रूप से उनकी पहचान से जुड़ा है और इसका अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता।
 
जस्टिस शर्मिला देशमुख की एकल पीठ ने यह अंतरिम आदेश सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शत्रुघ्न सिन्हा का नाम, आवाज, छवि, और उनके बोलने का अनोखा अंदाज उनकी 'पर्सनैलिटी राइट्स' का हिस्सा है। कोर्ट ने सभी वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को ऐसे कंटेंट तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। 
 
कोर्ट ने माना कि हालांकि 'खामोश' एक सामान्य हिंदी शब्द है, लेकिन जिस खास अंदाज में सिन्हा इसे बोलते हैं, वह जनता के बीच केवल उन्हीं की पहचान के रूप में स्थापित है। कोर्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अभिनेता के चेहरे को मॉर्फ करने, उनकी आवाज की नकल करने या डीपफेक वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी लगा दी है।
 
याचिका में कहा गया था कि अभिनेता की छवि का इस्तेमाल अश्लील मीम्स, फेक विज्ञापनों और अनधिकृत व्यापारिक लाभ के लिए किया जा रहा है, जो उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे लव सिन्हा के माध्यम से यह याचिका दायर की थी। इसमें मांग की गई थी कि सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी प्रोफाइल, एआई जनरेटेड कंटेंट और उनके नाम पर बेचे जा रहे मर्चेंडाइज पर रोक लगाई जाए। अभिनेता ने अपनी प्रतिष्ठा को हुए नुकसान के बदले 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की है।
 
इन सितारों को भी मिल चुकी है सुरक्षा
शत्रुघ्न सिन्हा से पहले बॉलीवुड के कई दिग्गज अपनी पहचान सुरक्षित करवा चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अरिजीत सिंह और आशा भोंसले का नाम शामिल है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रोहित शेट्टी की गोलमाल यूनिवर्स में एंट्री करेंगे अक्षय कुमार! अरशद वारसी ने दिया हिंट