सम्बंधित जानकारी
- लहंगे के साथ स्पोर्ट्स ब्रा पहन दिशा पाटनी ने दी दिवाली की बधाई और हुई ट्रोल
- ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान से पहले दिन 50 करोड़ रु. की उम्मीद, बाहुबली 2 और हैप्पी न्यू ईयर का रिकॉर्ड खतरे में
- मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की मोहब्बत दिखाए जाने के कारण 'केदारनाथ' मुश्किल में
- 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की एक खास बात, अमिताभ ने किया कमाल
- फिल्मों की लाइन लगी है अक्षय के पास, अब पहुंचेंगे मंगल ग्रह पर
शाहरुख खान के लिए रितेश देशमुख ने यह बड़ा काम, आभारी है शाहरुख के फैंस भी
ज़ीरो के ट्रेलर को बहुत पसंद किया जा रहा है। दुनियाभर के दर्शक और फैंस ट्रेलर के बाद फिल्म क इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज़ डेट काफी समय पहले से ही आ चुकी थी इसलिए इसके आसपास या उसी दिन रिलीज़ होने वाली फिल्मों की डेट अब बदली जा रही है।
पहले 'ज़ीरो' के साथ फिल्म 'एक्वामैन' और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज़ होने वाली थी। ऐसे में क्लैश की जवाबदारी इन दोनों ही फिल्मों ने नहीं ली और रिलीज़ डेट पहले कर ली।
रितेश देशमुख 21 दिसंबर को ही अपनी मराठी फिल्म 'मौली' रिलीज़ करने वाले थे। लेकिन अब वे अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने को तैयार हो गए हैं और शाहरुख की फिल्म 'ज़ीरो' सोलो रिलीज़ का मज़ा लेने वाली है। इसकी खुशी खुद शाहरुख खान को भी है।
शाहरुख वैसे भी बॉलीवुड के बादशाह खान हैं। उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए लिखा कि रितेश देशमुख जब छोटा भाई बहुत बड़ा हो जाता है। आज प्यार, सम्मान और बड़ा दिल दिखाने के लिए तुम्हें धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने तुमसे कुछ कहा और तुमने अपनी ज़रूरत से ज़्यादा मेरी बात को मान दिया।
@Riteishd jab chota bhai bahut bada ho jaata hai. Thank you baby for the love respect and largesse of heart you showed me today. Grateful. Touched. I am so happy to have ‘asked’ something of a friend who kept my self respect higher than his own need.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 5, 2018
वाकई बॉलीवुड में कलाकारों में इतना प्यार है यह जानकर अच्छा लगता है। सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि शाहरुख का हर फैन रितेश के लिए आभारी होगा। रितेश ने भी इसके जवाब में शाहरुख को आई लव यू कहा। जल्द ही रितेश की फिल्म 'मौली' भी रिलीज़ होगी और उम्मीद है यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन करे।
