सम्बंधित जानकारी
- राखी सावंत और शहनाज के बाद अब अर्शी खान भी नेशनल टीवी पर रचाएंगी स्वयंवर!
- शर्मिला टैगोर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बेटी सबा ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
- 'बिग बॉस 9' के घर में 50 दिन रहने के लिए रिमी सेन को मिली थी इतनी मोटी रकम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
- मनोज बाजपेयी के बाद उनकी पत्नी भी हुईं कोरोनावायरस की शिकार, एक्टर ने फैंस को किया सचेत
- रानी मुखर्जी ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की हुई घोषणा
अजय देवगन के साथ पान मसाला की एड में नजर आए शाहरुख खान, यूजर्स ने लिए जमकर मजे
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्मों के चलते तो चर्चा में बने ही रहते हैं लेकिन उनका एक एड यानि कि विमल पान मसाला भी खूब चर्चित है। अब अजय के साथ इस पान मसाला की एड में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। शाहरुख भी इस बार अजय के साथ पान मसाला का एड करते नजर आए हैं।
अजय देवगन तो पान मसाला का एड करने के लिए जाने ही जाते हैं और ट्रोल भी खूब होते हैं। अब शाहरुख भी इस बार अजय के साथ पान मसाला का एड करते नजर आए हैं और खूब ट्रोल हो रहे हैं। यूजर लगातार ट्विटर पर शाहरुख खान और अजय देवगन को लेकर मजेदार मीम्स बनाकर मजाक उड़ा रहे हैं।
Box office: From 200 cr. to 60 cr.
— Aksh (@BeingAksh12) March 20, 2021
Endorsement: From Apple to Vimal
Bolo Juban Kesari #SRK ×#Vimal pic.twitter.com/x5VbkKBxGR
After may 5 to 6 disaster #ShahRukhKhan give big blockbuster film #vimal add with help of #ajaydevgn pic.twitter.com/6HWaW7pf0E
— Mahakal (@devgn_mass) March 20, 2021
एक शख्स ने नाराजगी जताते हुए कहा, हम आप को मिस कर रहे थे और इस उम्मीद में थे कि आपको 2021 में स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। आप विमल एड के साथ आए Lol. अब आपसे और कुछ डिमांड नहीं की जा सकती।
finally it happened... @iamsrk and @ajaydevgn comes together...
— Alwaysbollywod (@alwaysbollywood) March 20, 2021
Hold on.... its not for a movie, it's for a ad..
Anyways good to see them together...#Vimal Vimal pic.twitter.com/VfvLtFnQbH
After doing #vimal ad with Ajay Devgan
— Swati... (@Swatisahu08) March 20, 2021
Srk : pic.twitter.com/X642HuEcr9
एक शख्स ने लिखा कि- जब इंडस्ट्री में कोई भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों को साथ ले आ पाने में विफल रहा तो विमला ने ये कमाल कर दिखाया।
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और शाहरुख खान दोनों ही फिल्मी दुनिया पर राज करते हैं। इन दोनों ही सितारों की भारी फैन फॉलोइंग हैं। बावजूद इसके ये दोनों सितारे एक साथ कभी भी ऑन स्क्रीन नहीं नजर आ सके। मगर अब ये कारनामा एक विज्ञापन कंपनी ने कर दिखाया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां एक तरफ शाहरुख खान पठान फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन भुज, मैदान, मेडे, थैंक यू जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
