Sun, 14 Jun 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Rohit Shetty

सलमान खान को लेकर हिट पर हिट बनाने वाला निर्देशक बनाएगा फिल्म

सलमान खान
सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वे लगातार सफल फिल्म दे रहे हैं और बॉलीवुड के तमाम निर्देशक उनके साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। इनमें रोहित शेट्टी भी शामिल हैं। 
 
रोहित को तो रो'हिट' कहा जाता है क्योंकि वे हिट पर हिट दिए जा रहे हैं। इस समय वे गोलमाल 4 में व्यस्त हैं जो इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें उनके प्रिय सितारे अजय देवगन हैं जिनके साथ रोहित ने कई सफल फिल्में दी हैं। 
 
शाहरुख खान के साथ रोहित 'दिलवाले' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' बना चुके हैं। अब वे सलमान को निर्देशित करना चाहते हैं। 
हाल ही में रोहित ने कहा है कि सलमान के साथ भला कौन फिल्म नहीं करना चाहेगा? वे खुद भी चाहते हैं। वे एक अच्छी स्क्रिप्ट ढूंढ रहे हैं जो सलमान के लायक हो। मिलते ही वे सलमान से मिल कर फिल्म की प्लानिंग कर लेंगे। 
 
सोचिए, जब दो सफल लोग जुड़ जाएंगे तो फिल्म कितनी मजेदार होगी। 
ये भी पढ़ें
क्या 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी?