1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan helped kavi kumar

जब सलमान खान ने की थी डॉ. हाथी की आर्थिक मदद

सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। वे सिर्फ ओण-स्क्रीन ही नहीं, ऑफ-स्क्रीन भी सभी की पसंद हैं। सलमान खान की एक और खासियत यह है कि वे लोगों की मदद करते रहते हैं। 
 
हाल ही में टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॅा. हाथी यानी कवि कुमार आजाद का निधन हुआ। उन्हें हार्ट अटैक आया और वे दुनिया से चल बसे। इसके बाद से ही उनकी बीमारी को लेकर आए दिन कई तरह की खबरें आती रहती हैं। फिलहाल सलमान और कवि कुमार से जुड़ी हुई खबर सामने आई है। 
 
खबर मिली है कि कवि कुमार के बीमारी के दौरान इलाज की पूरा व्यवस्था सलमान खान ने देखी। यहां तक कि कवि कुमार के इलाज का पूरा खर्चा भी सलमान खान ने ही उठाया है। हालांकि यह बात करीब 8 वर्ष पहले की है। कवि कुमार की आर्थिक स्थ‍िति उस समय ठीक नहीं थी। उनका वजन 265 किलो पहुंच गया था। इसी वजह से वे एक दिन बेहोश हो गए थे और इसके बाद उन्हें 10 दिनों तक वेंटीलेटर पर रखा गया था। 
 
इसके बाद कवि कुमार आजाद की दवाइयां, ऑपरेशन और रूम तक का खर्च सलमान खान ने उठाया था। कवि कुमार को फिर से सर्जरी की सलाह दी गई थी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इसी वजह से उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉ. हाथी को वजन की वजह से ही हार्ट अटैक आया था। 
अगला लेख
काफी कमजोर हो गए हैं इरफान खान, सामने आई बीमारी के बाद पहली तस्वीर