सलमान अपनी इस फिल्म की हीरोइन की बेटी के साथ भी करेंगे रोमांस!
सलमान खान लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं और इस समय उनका सितारा बुलंदियों को छू रहा है। वे बॉलीवुड के ऐसे सबसे बड़े सितारे हैं जो अपने नाम के दम पर सर्वाधिक भीड़ खींचता है।
रेस 3 जैसी बेकार फिल्म भी यदि 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ले तो इसे सलमान खान का ही करिश्मा माना जाना चाहिए।
सलमान बॉलीवुड में नए कलाकारों को मौका देने के लिए भी मशहूर हैं। सुनने में आया है कि वे जल्दी ही एक हीरोइन की बेटी को मौका देने जा रहे हैं। इस हीरोइन के साथ सलमान ने किया है रोमांस...
बतौर हीरो सलमान खान की पहली फिल्म थी 'मैंने प्यार किया'। इसमें भाग्यश्री के साथ उनकी जोड़ी बेहद पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद सलमान और भाग्यश्री ने फिर कभी साथ काम नहीं किया।
mgid
दरअसल भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने के कुछ समय बाद विवाह कर लिया था। बाद में उन्होंने जिद पकड़ ली कि वे वही फिल्म करेंगी जिसमें हीरो के रूप में उनके पति हिमालय को लिया जाएगा।
aniview
एक-दो निर्माताओं ने हिम्मत जुटाई, लेकिन फिल्में असफल रहीं और भाग्यश्री को भी काम मिलना बंद हो गया। भाग्यश्री और सलमान में अच्छी दोस्ती है। भाग्यश्री की बेटी अब फिल्मों में काम करना चाहती हैं...
भाग्यश्री की बेटी का नाम अवंतिका है। उसकी उम्र 22 वर्ष के लगभग है। उनकी पढ़ाई खत्म होने वाली हैं और वे एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं।
सूत्रों के अनुसार इस बारे में भाग्यश्री ने सलमान से बात की है। अवंतिका को सलमान मौका दे सकते हैं। संभव है कि अवंतिका को सलमान के साथ डेब्यू करने का मौका मिले। वे अवंतिका के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि अवंतिका के साथ सलमान काम नही करेंगे। वे उनके लिए फिल्म प्रोड्यूस कर सकते हैं।