सम्बंधित जानकारी
- VIDEO: जब सारा अली खान को भिखारी समझ पैसे देने लगे थे लोग, एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
- लॉकडाउन के दौरान कामना पाठक ने 'हप्पू की उलटन पलटन' के अपने किरदार रज्जो को किया बेहद मिस
- 'नागिन 5' की एक्ट्रेस शिवानी गोसाईं ने अपने को-स्टार शरद मल्होत्रा के बारे में कही यह बात
- कंगना-बीएमसी विवाद : कंगना रनौट के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने पर कोर्ट ने लगाई संजय राउत को फटकार
रिया चक्रवर्ती पर बायोपिक बनाना चाहते हैं फिल्म प्रोड्यूसर्स
फिल्म वाले तो ताजे विषय की तलाश में रहते हैं और जैसे ही उन्हें किसी भी घटना में फिल्म बनाने की संभावना नजर आती है मौका लपक लेते हैं। पिछले कुछ महीनों से सुशांत सिंह राजपूत की मौत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की चर्चा लगातार हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस पर भी कुछ फिल्मकारों ने फिल्म बनाने की घोषणा करते हुए पोस्टर भी रिलीज कर डाले हैं।
दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती पर भी बायोपिक बनाने की बातें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड के खबरचियों के अनुसार कुछ दिनों में रिया के प्रति लोगों की सहानुभूति बढ़ी है। साथ ही रिया की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव पिछले कुछ दिनों में आ गए हैं। इस पर एक बेहतरीन फिल्म बन सकती है।
इस बारे में कुछ फिल्मकार रिया से मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही उन्हें मौका मिलेगा वे रिया से बात कर उन पर फिल्म बनाने की अनुमति लेना चाहेंगे। वैसे ये भी कहा जा रहा है कि रिया एक किताब भी लिखने वाली हैं जिसमें वे अपना पक्ष जोरदार तरीके से रखेंगी।
