मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Salman Khan, Race 3, Padmavati
Written By

रणवीर सिंह का सलमान खान को मसाज पैक

रणवीर सिंह का सलमान खान को मसाज पैक - Ranveer Singh, Salman Khan, Race 3, Padmavati
जब बॉलीवुड के दो शानदार एक्टर्स साथ मिल जाए, तो बात बन जाए। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान और हैंडसम रणवीर सिंह का साथ हो तो कितना बढ़िया हो। हाल ही में रणवीर और सलमान की साथ में एक पिक्चर सामने आई है जिसे देखकर  दोनों स्टार्स के फैंस खुश हो जाएंगे। 
  
सलमान की अगली फिल्म रेस 3 के सेट पर रणवीर सिंह पहुंचे। दोनों ने अच्छा वक़्त साथ में गुज़ारा और उन दोनों की एक  तस्वीर देखकर लग रहा है कि उनकी बॉन्डिंग कितनी बेहतरीन है। सलमान खान इस तस्वीर में बैठे हैं और रणवीर सिंह भी  उनके पीछे थोड़ी ऊंचाई पर बैठे हैं। 
 
रणवीर, सलमान के कंधे की मसाज कर रहे हैं। सलमान भी मसाज की वजह से आराम महसूस कर रहे हैं। टैगलाइन में लिखा  था एक एक्टर ही दूसरे एक्टर का स्ट्रैस समझ सकता है। इस पिक्चर में सलमान और रणवीर दोनों ही हैंडसम लग रहे हैं। रणवीर थोड़े शांत भी नज़र आ रहे हैं, जो उनकी छवि से बिलकुल अलग है। शायद सलमान के सामने उनकी बोलती बंद हो  गई हो।  
 
इन दोनों को साथ देखना फैंस के लिए मज़ेदार होता है। रणवीर सिंह की मस्ती के साथ सलमान खान का ह्युमर, यह  कॉम्बिनेशन रेयर है। सलमान खान के शो बिग बॉस में रणवीर सीज़न 9 और सीज़न 10 में अपनी फिल्म, पहले बाजीराव  मस्तानी और बाद में बेफिक्रे के प्रमोशन के लिए जा चुके हैं। लेकिन इस स्टेज पर दोनों की मस्ती इस साल देखने को नहीं  मिल पाएगी। 
ये भी पढ़ें
एड शीरन के स्वागत में जोरदार पार्टी (फोटो)