शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh and deepika padukone reached golden temple with family photo viral
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (11:22 IST)

तिरुपति के दर्शन के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, देखिए तस्वीरें

तिरुपति के दर्शन के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, देखिए तस्वीरें - ranveer singh and deepika padukone reached golden temple with family photo viral
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिरह को यादगार बनाने के लिए बीते दिन तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे, दोनो की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। और अब दीप-वीर की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जो कि स्वर्ण मंदिर की है।
पूरे परिवार के साथ रणवीर और दीपिका ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान यह कपल ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिया।  दीपिका पंजाबी सूट में नजर आईं। तो वहीँ रणवीर कुर्ता पजामा के साथ जैकेट पहने हुए दिखाई दिए।
 
आम तौर पर सेलिब्रिटी इस स्पेशल डे पर पार्टी करते हैं, कहीं घूमने जाते हैं, लेकिन इस जोड़ी ने ऐसा न करके मंदिर में जाकर दर्शन किए। फैंस को दोनों का ये अंदाज पसंद आ रहा है। सभी उनके इस सिंपल और प्यारे सेलिब्रेशन की तारीफ कर रहे हैं।
रणवीर और दीपिका के साथ पूरा भवनानी परिवार और पूरा पादुकोण परिवार भी उनकी इस खुशी में शामिल होने के लिए पहुंचा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी की थी।
ये भी पढ़ें
बीवी कभी खुश नहीं हो सकती चाहे कुछ भी कर लो : यह Comedy Joke पढ़कर हंस-हंस कर दोहरे हो जाएंगे