शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone and ranveer singh celebrates wedding anniversary at venkateswara temple tirupati photos viral
Written By
Last Updated : गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (17:49 IST)

शादी की पहली सालगिरह पर तिरुपति पहुंचे दीपिका और रणवीर, तस्वीरें वायरल

शादी की पहली सालगिरह पर तिरुपति पहुंचे दीपिका और रणवीर, तस्वीरें वायरल - deepika padukone and ranveer singh celebrates wedding anniversary at venkateswara temple tirupati photos viral
बॉलीवुड के सबसे लवली कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस सेलीब्रेशन के लिए यह जोड़ी भगवान वेंकटेश्‍वर के दर्शन करने के लिए तिरुपति पहुंची। दोनों का परिवार भी इस मौके पर उन दोनों के साथ है।
मंदिर से दीपिका और रणवीर की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस कपल की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों ने मीडिया को पोज दिए। साथ ही अपने फैंस से भी मिले।
दीपिका ने इस मौके पर अपनी और रणवीर की यहां से एक तस्‍वीर भी साझा की है। दीपिका ने लिखा, 'हम अपनी शादी की पहली सालगिरह पर भगवान वेंकटेश्‍वर का आशीर्वाद लेने आए हैं। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्‍यवाद।'
खबरों के अनुसार दीपिका और रणवीर तिरुपति और पद्मावति के दर्शन करने के बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे। वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे। बता दें कि शादी के पहले दीपिका-रणवीर ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। 
ये भी पढ़ें
Joke of the Day : ट्रैफिक पुलिस ने नहीं काटा चालान, कारण जानकर खूब जोर से हंस पड़ेंगे