फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का नया गाना 'देवा देवा' रिलीज, आग से खेलते नजर आए रणबीर कपूर | ranbir kapoor film brahmastra new song deva deva released
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में यह कपल पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाला हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर और केसरिया गाना रिलीज हुआ था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
अब फिल्म का नया गाना 'देवा देवा' रिलीज हो गया है। इस गाने में रणबीर कपूर अपनी शक्तियों की खोज करते हुए और आग से खेलते नजर आ रहे हैं। गाने में आलिया और रणबीर का रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा है। वहीं गाने में अमिताभ बच्चन की भी झलक देखने को मिल रही है।
इस गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है। साथ ही इसे संगीत प्रीतम ने दिया है। वहीं गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है।
फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलजी होगी।

