1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranbir kapoor as foodie

'फूडी' रणबीर कपूर की 'सूखी-सूखी' जिंदगी

रणबीर कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर हाल ही में मुंबई के एक ब्रांड कैंपेन इवेंट 'क्यों सूखे सूखे ही' में शामिल हुए थे। अपने आपको 'फूडी' कहने वाले रणबीर खुद 'सूखे-सूखे' हैं। इस इवेंट के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे कैसे 'फूडी' हैं और फिलहाल क्यों 'सूखे-सूखे' हैं। 
 
रणबीर ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वे अपने दोस्तों के साथ बहुत बार बाहर खाना खाने जाते थे। उन्हें हर किस्म का खाना पसंद है। इंडियन स्ट्रीट फूड से लेकर मुगलई, जापानीज, चाइनीज- वे सभी कुछ खाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत बड़ा फूडी हूं। मुझे वडा पाव से लेकर तंदूरी चिकन तक सब कुछ पसंद है। लेकिन फिलहाल रणबीर का सूखा-सूखा समय चल रहा है।
 
रणबीर ने बताया कि मैं फिलहाल 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहा हूं इसलिए मैं डाइट पर हूं। मैं रोटी और चावल नहीं खा सकता इसलिए अभी मेरा जीवन सूखा-सूखा है। कपूर यानी पंजाबी खानदान के वारिस, ऊपर से फूडी, वाकई यह समय रणबीर के लिए बहुत मुश्किल से गुजर रहा होगा। उम्मीद है कि रणबीर को जल्द ही उनके खाने के शौक पूरे करने के मिले। 
 
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। बुल्गारिया के बाद वे मुंबई लौट आए हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।