सम्बंधित जानकारी
- बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच
- TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1
- सनी लियोनी की 'अजीब' आदत, हर 15 मिनट में करती हैं ये काम
- 'ग्लोरी' के लिए पुलकित सम्राट क्यों थे परफेक्ट चॉइस? निर्देशक करण अंशुमान ने खोला राज
- सीएम बनते ही थलपति विजय ने तृषा कृष्णन के लिए दी स्पेशल परमिशन, 'करुप्पु' को मिलेगा बड़ा फायदा
राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च
2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी 'पेड्डी' अब दुनियाभर में धमाका करने के लिए तैयार है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म फैंस और इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है।
अब फिल्म को लेकर बढ़ती दीवानगी के बीच पेड्डी 18 मई को मुंबई में अपने भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ छाने के लिए तैयार है।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक शानदार झलक साझा करते हुए मुंबई में 18 मई को होने वाले ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, MUMBAAAIIIII, उसका नाम याद रखना #PEDDI, वो आ रहा है। #PEDDITrailer का धमाका 18 मई से, ज्यादा जानकारी जल्द। #PEDDI दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी।
हर नए कंटेंट के साथ पेड्डी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है। चाहे टीज़र हो, “चिकिरी चिकिरी” गाना, “राई राई रा रा” सॉन्ग हो या पोस्टर्स, हर एक रिलीज़ ने हमें बेहद खास अंदाज में पेड्डी की दुनिया से रूबरू कराया है। यह पूरी तरह कंटेंट की सफलता है, बिना किसी दिखावे के।
पेड्डी को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि मेकर्स लगातार दमदार पोस्टर्स और फिल्म में राम चरण के पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन की इंटेंस झलकियां साझा कर रहे हैं। बढ़ते हाइप में फिल्म का संगीत भी बड़ा योगदान दे रहा है, जो पहले ही इसकी सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो चुका है।
बुची बाबू साना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे, उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत, माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त उत्साह बना रही है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद 4 जून 2026 को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
