1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rajinikanth akshay kumar 2 point 0 movie

रजनीकांत की फिल्म 2.0 का फैंस ने किया जोरदार स्वागत, देखिए फोटो

2point0
रजनीकांत की फिल्म का हमेशा स्वागत जोरदार तरीके से किया जाता है। 29 नवंबर को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म '2.0' रिलीज हुई और मुंबई में भी रजनीकांत के प्रशंसकों ने फिल्म का जोरदार स्वागत किया। 
 
रजनीकांत की फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखने क्रेज रहता है और सुबह से ही शो शुरू हो गए थे। फैंस धूम मचाते हुए थिएटर में पहुंचे। 
 
थिएटर को रजनीकांत के फोटो से सजा रखा था। रजनी के बड़े कटआउट लगे हुए थे। 2.0 के बड़े पोस्टर्स से थिएटर सजा हुआ था। 
 
प्रशंसकों ने रंग और गुलाल उड़ाए। वे रजनीकांत का फोटो लगा टी-शर्ट पहने हुए थे। वे डांस कर रहे थे। 
 
फिल्म रिलीज हो गई। फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया फिल्म को लेकर मिश्रित है जबकि रजनीकांत के फैंस को पसंद आ रही है। 
 
अगला लेख
लोटपोट कर देगा यह जोक : बेटा सवा सेर