शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra ank nick jonas recreate a romeo juliet moment
Written By

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने रोमियो-जूलियट, फोटो में दिखा रोमांटिक अंदाज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने रोमियो-जूलियट, फोटो में दिखा रोमांटिक अंदाज - priyanka chopra ank nick jonas recreate a romeo juliet moment
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ दिसंबर 2018 में उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर निक के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह रोमियो जूलियट का एक पोज बनाती हुई नजर आ रही हैं।
 
Photo : Instagram
इस फोटो में प्रियंका और निक की जोड़ी जबरदस्त लग रही है। फोटो में प्रियंका ने येलो कलर की ड्रेम में हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- Romeo oh Romeo... and Ava drew #nightout. दोनों का रोमियो एंड जूलियट वाला अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।
 
फोटो में निक और प्रियंका के अलावा एक बच्ची भी नजर आ रही हैं जो निक जोनास की भांजी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में पसंद किए जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार की बरसात करते रहते हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा हाल फिलहाल में कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं थी। प्रियंका चोपड़ा इस समय सलमान खान की फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, निक से शादी के चलते प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' फिल्म का हिस्सा बनने से माना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने प्रियंका की जगह फिल्म में कैटरीना कैफ को लिया है।
ये भी पढ़ें
पति-पत्नी का यह चुटकुला आपका दिन बना देगा : एक्सचेंज ऑफर